Showing posts with label महालक्ष्मी की पूजा. Show all posts
Showing posts with label महालक्ष्मी की पूजा. Show all posts

कैसे स्थिर होगी महालक्ष्मी ...

जो आस्तिकजन लक्ष्मी की स्थिरता चाहते हैं उन्हें सायंकाल :१९ से ०८:१७ के बीच लक्ष्मी का स्थिर लग्न में पूजन करना चाहिए|पूजन में आंवला,साल की धानी व् ईख विशेष रूप से होना चाहिए|लक्ष्मी के पार्टिक चांदी के सिक्कों का पूजन कर हल्दी,कंकू चदा चित्र के दाहिनी और लाल या पीले वस्त्र में स्वास्तिक बना चांदी के सिक्कों को रखें|तथा पूजनोपरांत उन्हें उन्ही वस्त्र में लपेटकर अपनी अलमारी में रखें|लक्ष्मी की स्थिरता बनेगी तथा लम्बे समय तक उसका उपभोग कर सकेंगे|
धन की स्थिरता:-
यदि सचित राशी शीघ्र ही अन्य मदों में खर्च हो जाती है तो उसे आस्तिकजन इस दिन सायंकाल ०७:११ से ०७:२४ के मध्य एक नोट की गड्डी में मोली लपेट मुलठी,आंवला व् कमल गट्टा साथ में ले लें,लाल वस्त्र में लपेटकर सेफ में रखें,लक्ष्मी की स्थिरता बनेगी|
व्यापर में लाभ:-
व्यापार विनिमय में सदैव आर्थिक परेशानी रहती हो,वे पूजन स्थल पर लक्ष्मी जी के चित्र के दाहिनी और रक्त कमल का पुष्प रखें तथा बाई बाजु में गोमती चक्र रखें|पूजा के बाद शुभ महूर्त में चांदी के सिक्कों के साथ लाल कपडे में मुलेट,ईख के खंड व् गोमती चक्र के साथ सेफ में स्थापित करें लाभ होगा|
ऐसे होगी प्रसन्न महालक्ष्मी :-
  • दीपावली के दिन किसी गरीब सुहागिन इस्त्री को सुहाग का सामान दान करें|
  • दीपावली के दिन नये झाड़ू पूजा से पहले उस से थोडा सफाई करें और उसे एक तरफ रख दें|अन्य दिन उसका प्रयोग करें इस दरिद्र दूर होगी घर में लक्ष्मी का आगमन होगा|
  • मध्यरात्रि में लक्ष्मी जी के मन्त्रों का जाप करने से महालक्ष्मी की प्रसंता से धन की प्राप्ति होती है|
  • आर्थिक स्थिति में उनती के लिए दीपावली की रात सिंह लगन में श्रीसूक्त का पाठ करें|
  • दक्षिणावर्ती शंख,मोती शंख,कुबेर पात्र,गोमती चक्र घर में रखें|लक्ष्मी जी की कृपा पात्र होगी|