वरदान है मनुष्य योनी ...


मनुष्य जीवन बड़ी मुश्किल से मिलता है|सब को पता है की चौरासी लाख योनियों के बाद ही मनुष्य जीवन नसीब होता है |इस श्रेष्ठ योनि को तो हमने पा लिया मगर मूल पहचान यानी मनुष्यता को हम खोते जा रहे हैं|

"अवर योनी तेरी पनिहारी ,
इस धरती पर तेरी सिक्दारी |"

यानि मानव-योनि सबसे उत्तम है|इस योनि का उदेश्य भी उत्तम होगा,ध्येय भी उत्तम होगा |

यदि इस उत्तम शरीर को पाकर भी मानव वही काम करता रहा ,जो पशु भी कर लेते हैं,तो इस जन्म का सदुपयोग ही क्या हुआ ?अगर वह मकानों के बनाने में ही लगा रहा,तो फिर क्या विशेषता है ?पक्षी भी मकान बनाते हैं,एक चिड़िया भी पेड़ की टहनी के ऊपर तिनका-तिनका इकट्ठा करके बहुत ख़ूबसूरत घोंसला बना लेती है|एक छोटी सी चींटी भी जो बड़ी मुश्किल से दिखाई देती है ,वह भी कहीं न कहीं सुराख़ करके रहने का स्थान बना लेती हैं |अगर हमारे घरों में ओलाद हो जाती है तो उनके घरों में भी हो जाती है |
मनुष्य में लालच इस तरह हावी हो चूका है की हमें भले बुरे की पहचान नही रही |पशुयों की तरह एक दुसरे पर झपट पड़ते हैं,एक दुसरे को लहुलुहान कर देते हैं|
भाई-भाई को धोखा दे रहा है |बेटा बजुर्ग बाप को घर से निकाल रहा है |जिस माँ की कोख से जन्म लिया,उसकी सेवा करने की जगह घर से बेघर कर उसे बेइज्जत कर रहा है|मनुष्य मैं अगर मनुष्यता नही रही ,तो फिर जैसा की कहा गया है की वह इस धरती पर पशु सद्र्श है-

"मनुष्यरूपेण मृगाश चरन्ति |"

यह जीवन प्रभु परमात्मा का बड़ा आशीर्वाद है |इस जिन्दगी का हमें भरपूर फायदा उठाना चाहिए |इस जिन्दगी में आने का उदेश्य प्रभु की प्राप्ति है |

इस की महानता तभी है,जब यह निराकार परमात्मा से नाता जोड़ लें|यही मानव शरीर का ध्येय माना गया है|इसी से मानव-तन की महत्ता है|लेकिन ऐसा है नही |यहाँ जन्म लेने के बाद हम माया के भंवर जाल में,इस दुनिया रूपी दल दल में अन्दर तक धंसते जा रहे हैं|

जैसे एक बर्तन होता है,जिसमे बहुत कीमती चीज़े पड़ी हुई हैं,तो उस बर्तन की कीमत पड़ जाती है ,उस बर्तन की बहुत संभाल और निगरानी की जाती है|लेकिन जिस बर्तन में कूड़ा-करकट पड़ा हुआ होता है,उस बर्तन की कोई परवाह नही होती है|इसी तरह से हमें जो यह मनुष्य-तन मिला है,इसका मोल पड़े बिना रह जाता है,यदि निराकार-प्रभु को ,हरी-ईशवर को प्राप्त नही करते |

जीवन की हम असलियत से अनजान हैं की यह सब कुछ तो यहीं रह जाना है|खाली हाथ आये थे खाली हाथ ही वापिस जाना है|सांसारिक सुखों की खोज में हमने अपना सारा समय नष्ट कर दिया और दूसरी दुनिया के लिए कुछ भी नही कमाया|

स्वार्थ हमारे जीवन में इस कदर हावी हो चूका है की हम उस से ऊपर उठ कर कुछ भी सोच नही पा रहें|हद तो यह है की उस प्रभु-परमात्मा की कृपा पाने के लिए हम उसे उसी की और से उपहार स्वरुप दी गयी चीजों से लुभाने का असफल प्रयास करते हैं|यह कतई नही सोचतें हैं की यह सब कुछ तो उसी परमात्मा की देन हैं|उसे भला इन चीजों की क्या भूख है|उसे भक्त का प्रेम चाहिए|आस्था,विस्वास और सचे भाव से अर्पित दो फूल ही उसकी कृपा का अधिकारी बनने के लिए पर्याप्त है|

मनुष्य की अज्ञानता यह है की वह अपने को शरीर ही माने बैठा है की "मैं "यह शरीर ही हूँ |"यह शरीर तो हमेशा रहने वाला नही है|यह तो पांच तत्वों का पुतला है|जब इन पांच तत्वों से इसका नाता टूट जाता है तो इसका अंत हो जाता है|वह चेतन -सत्ता कोन-सी है ,जिसकी बदोलत शरीर की कीमत है?

जब मूल सत्य परमात्मा की पहचान हो जाती है ,फिर अपने आप की भी पहचान हो जाती है की "मैं"केवल यह बाहर से नजर आने वाल सवरूप ही नहीं ,केवल यह शरीर ही नहीं,"मैं"असल में एक ऐसी सत्ता हूँ,जो इस प्रभु ,इस हरी का ही नूर है,इसी का अंश है|इस जानकारी से ही मनुष्य योनि की कीमत पडती है,इसी के कारण मानव शरीर का महत्व है|

अहोई माता जी का व्रत की कथा


कार्तिक क्रिशन पक्ष की अष्टमी या सप्तमी को अहोई का व्रत करके मेहंदी लगाये| जिस वार की दिवाली होती हे उसी वार का अहोई माता का व्रत होता है |तारे निकलने के बाद कहानी सुनें| कहानी सुनने के समय एक पट्टे पर जल का लोटा रखें,चांदी की होई ,दो मिठाइयाँ ,चांदी की नाल में पिरोकर माता को चड़ा दे|सात दाने गेहूं के हाथ में ले कर कहानी सुनें|

अहोई की कहानी :

किसी गावं में एक साहूकार रहता था उसके सात बेटे थे |एक दिन साहूकार की पत्नी खदान में से खोद कर मिटटी लाने के लिए गयी |ज्योहीं ही उसने मिटटी खोदने के लिए कुगाल चलाई त्योंही स्यायुं में रह रहे बच्चे की मृत्यु हो गये |साहूकार की पत्नी को बहुत दुःख हुआ लेकिन अब जो होना था वो सब हो चूका था और वो दुखी मन से अपने घर वापिस आ गयी |पश्चाताप के कारन वो मिटटी भी नही लायी |

इसके बाद स्यायुं जब घर में आये तो उसने अपने बच्चे एको मृत अवस्था में पाया |वो दुःख से विलाप करने लगी और उसने इश्वर से प्राथना की की जिसने मेरे पुत्र को मारा हे उसे भी बहुत दुःख भोगना पड़े |इधर स्ययों के श्राप से एक वर्ष के अंदर उसके सातो पुत्र मर गये |इस प्रकार सेठ सेठानी यह दुखद घटनाये देख कर बहुत दुखी हो गये |

इया प्रकार दुखी हुए दम्पतियों ने किसी धार्मिक स्थान पे जा कर अपने प्राण देने का निर्णय किया |इस तरह मन में विचार कर दोनों सेठ सेठानी घर से पैदल ही निकल पड़े |वो काफी देर तक चलते रहे जब वो लोग चलने में असमर्थ हो गये तो एक जगह बेहोश हो क गिर गये |उनकी यह दशा देख के दयानिधि भगवान् उन पर कृपालु हो गये और उन्होंने आकाशवाणी की -हे सेठ तेरी सेठानी ने अनजाने में ही स्ययों के बच्चे को मार डाला था इसलिए तुम दोनों को भी अपने बच्चों का दुःख भोगना पड़ा |

भगवान् ने खा तुम दोनों घर जा क गाय की पूजा करो और अहोई अष्टमी आने पर विधि विधान पूर्वक अहोई माता की पूजा करो |सभी जीवों को दया भाव रखो किसी को अहित न करो |अगर तुम मेरे कहने के अनुसार आचरण करोगे तो तुम्हे पुत्र सुख प्राप्त होगा |

इस आकाशवाणी को सुन कर सेठ सेठानी को कुछ धेर्य हुआ और वो दोनों भगवती को नमन करते हुए अपने घर को चले गये |घर पहुंच कर उन दोनों ने आकाशवाणी के अनुसार काम करना आरम्भ कर दिया|उन्होंने अपने दिल से ईर्ष्या द्वेष को निकाल कर सब से प्रेम से रहना शुरू कर दिया |सभी जीव-जन्तुंयों पर करुणा का भाव भी रखना शुरू कर दिया |

फिर सेठानी ने अहोई माता से प्राथना की के अगर वो मुझे पुत्र देंगे तो मैं आपकी विधि विधान से पूजा भी करती रहूंगी और व्रत भी रखूंगी|की अहोई अष्टमी वाले दिन उन्होंने माता जी का व्रत रखा और उनके जल्दी ही पुत्र का जनम हुआ|

भगवन कृपा से दोनों सेठ सेठानी पुत्र पुत्रवान हो कर सुख भोगने लगे और अंत में स्वर्ग सिधार गये |जिस भी माता के बेटा होता हे वो भी अपनी पुत्र की लम्बी आयु के लिए व्रत रखती है |और हम सभी को माता का गुणगान करना चाहिए|